आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हरभजन चौधरी को धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई है।