मुख्यमंत्री के गृह जिला में दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, ससुराल वालों ने महिला के बाल काटने के बाद किया उसका मुंह काला

चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर किए गए गिरफ्तार 

0
3
मुख्यमंत्री के गृह जिला में दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, ससुराल वालों ने महिला के बाल काटने के बाद किया उसका मुंह काला
मुख्यमंत्री के गृह जिला में दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, ससुराल वालों ने महिला के बाल काटने के बाद किया उसका मुंह काला

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिला हमीरपुर के भोरंज विधानसभा क्षेत्र में एक महिला के बाल काटने के बाद उसका मुंह काला कर दिया गया।  इस पूरी घटना को महिला के ही ससुराल वालों ने अंजाम दिया।  स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल फोन पर इसका वीडियो रिकॉर्ड किया, लेकिन किसी ने भी ससुराल के लोगों को ऐसा करने से नहीं रोका. कुछ स्थानीय लोगों ने भी ससुराल वालों का इस घटना में साथ दिया।  हालांकि अभी तक यहां स्पष्ट नहीं है कि ससुराल वालों ने ऐसा क्यों किया? न ही पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। 

 

जानकारी के मुताबिक, मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।  सोमवार से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होना है. इससे पहले प्रदेश में इस तरह के जघन्य अपराध की खबर सामने आने से सरकार की मुश्किलें बढ़ना तय है। 

 

यह भी पढ़े:- अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सांसद प्रतिभा सिंह ने दी बधाई 

 

वहीं, इस मामले पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि यह मामला दुर्भाग्यपूर्ण है. हिमाचल प्रदेश में इस तरह के मामले सामने नहीं आते हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है और तफ्तीश कर रहा है।  उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।