हिमाचल विधानसभा स्पीकर होंगे कुलदीप पठानिया, आज होगा चुनाव

0
3

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

धर्मशाला सूबे के चंबा जिले की भटियात सीट से विधायक कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) होंगे। सुक्खू सरकार उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने जा रही है। कुलदीप पठानिया ने बुधवार को विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा को स्पीकर पद के लिए अपना नामांकन पत्र सौंपा है।स्पीकर के लिए उनका सिंगल नामांकन है। जाहिर है कि उनका स्पीकर बनना लगभग तय है। वैसे स्पीकर का चुनाव सदन में आज होना है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पठानिया विधिवत रूप से स्पीकर बनेंगे। इसके बाद विधानसभा की आगामी कार्यवाही भी वही आगे बढ़ाएंगे।

 

सुखविंदर सुक्खू ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी कुलदीप पठानिया के नाम का समर्थन किया है। इसलिए पठानिया सांझा उम्मीदवार हो गए हैं।

 

5वीं बार विधायक बने पठानिया

कुलदीप पठाननिया 5वीं बार चुनाव जीतकर आए हैं। 26 साल की उम्र में वह 1985 में पहली बार कांग्रेस से विधायक बने। दूसरी बार 1993 (आजाद) और तीसरी बार 2003 में आजाद चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे। चौथी बार 2007 और 5वीं बार 2022 में विधायक निर्वाचित हुए।अब उन पर अगले 5 साल के लिए सदन की कार्यवाही चलाने का जिम्मा रहेगा।