आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल चंबियाल ने किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का समर्थन तथा भारत बंद करने का आवाहन किया है। उन्होनें प्रदेश के हर आमजन से किसानों के इस आंदोलन में सहयोग करने की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश में भाजपा किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राकेश कुमार बबली ने एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू के दौरान किसानों को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों को खालिस्तानी समर्थक कहने पर किसान कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है।
किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल चंबियाल,प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश रेड्डी,संजय भारद्वाज,अनीता वर्मा, विवेक कटोच, आनन्द परमार,राकेश शर्मा,प्रताप नेगी, राकेश सैनी,राजेंद्र पाल, सुरेश ठाकुर ने कहा कि किसानों पर भाजपा नेताओं के बयानों से पता चलता है कि भाजपा के नेता किसानो और आम जनता के कितने हितेषी हैं। अपने ऐसे कृत्यों के लिए भाजपा नेताओं को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश का हर वो किसान हीरो है, जो अपने हक के लिए लड़ रहा है. फिर ये लड़ाई सिस्टम के खिलाफ हो या सरकार के खिलाफ।
भाजपा के लोग किसानों के आंदोलन को विफल करने के लिए सभी तरह के हथकंडे अपना चुके हैं। किसानों को देशद्रोही बताया गया इतना ही नहीं किसान आंदोलन के पीछे इंटरनेशनल साजिश तक का दावा किया जा रहा है। इससे भाजपा के चेहरे का नकाब हट चुका है और यह बात साबित हो चुका है कि भाजपा का किसानो और देश की जनता के दर्द से कोई लेना देना नहीं है।
अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी सुरेंद्र सोलंकी ने हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशाल चंबियाल की अनुशंसा पर सुमन भारती को किसान कांग्रेस का राज्य संयोजक नियुक्त किया गया है यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।