संघ ने किया मुख्यमंत्री से कुशल श्रमिकों के पैटर्न पर दैनिक मजदूरी प्रदान करने का भी आग्रह
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से हिमाचल प्रदेश सिलाई कटाई अवाम पंचायत सहायिका कर्मचारी संघ की अध्यक्ष सरिता कंवर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और संघ की विभिन्न मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
यह भी पढ़े:- हमारी सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिए काम कर रही है, जिसमें थोड़ा समय लगेगा – मुख्यमंत्री
उन्होंने मुख्यमंत्री से समाज में उनके द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं को ध्यान में रखते हुए कुशल श्रमिकों के पैटर्न पर दैनिक मजदूरी प्रदान करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।