हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस ने किया कमला नेहरू राजकीय अस्पताल का दौरा, स्वच्छता किटों का भी किया वितरण

हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस समय-समय पर करता है अस्पताल का दौरा 

HP State Red Cross Society,
HP State Red Cross Society,

 

Ads

 

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

शिमला । हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस (अस्पताल कल्याण अनुभाग) की और से वीरवार को कमला नेहरू राजकीय अस्पताल (मातृ एवं शिशु), शिमला का दौरा किया गया जिसमें अनुभाग की सदस्याओं द्वारा अस्पताल में स्वच्छता किटों का वितरण किया गया। यह जानकारी हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस (अस्पताल कल्याण अनुभाग) की मानद सचिव  (डॉ०) किमी सूद ने दी।

 

उन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस, अस्पताल कल्याण अनुभाग द्वारा यह दौरा रेडक्रॉस द्वारा की जाने वाली नियमित गतिविधियों में शामिल है। उन्होंने कहा कि अस्पताल कल्याण अनुभाग राज्य रेडक्रॉस का एक अंग है। अस्पतालों व् आश्रमों में रोगियों के उपचार, बच्चों के कल्याण सम्बन्धी सेवाएं, वस्त्र, दवाईयों व् अन्य प्रकार की सहूलियतें प्रदान कराने के अतिरिक्त समय-समय पर राज्य रेडक्रॉस के कार्यक्रमों के लिए धन एकत्र करना व् इसके सुचारू रूप से सञ्चालन के लिए सहयोग देना ही इसका मुख्य उदेश्य है।

 

यह भी पढ़े:-शिमला: टैक्सी चालकों को नशा मुक्ति के प्रति किया गया जागरूक, हिमाचल को नशा मुक्त बनाने की भी दिलाई गई शपथ 

 

उन्होंने कहा कि इसके अलावा मानवी संस्था, शिमला द्वारा हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस के साथ मिलकर 40 बेबी सेट व् 200 बिस्कुट भी वितरित किये गए।  रमेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक,कमला नेहरू राजकीय अस्पताल (मातृ एवं शिशु), शिमला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस द्वारा समय-समय पर इस अस्पताल का दौरा किया जाता है जिसके लिए वह रेडक्रॉस को धन्यवाद देते हैं। इस दौरे में नया गायनी वार्ड, गायनी वार्ड यूनिट 1 और 2, प्रसवोत्तर वार्ड और प्रसव पूर्व वार्ड के 220 मरीजों को स्वच्छता किटें प्रदान की गई।