हिमाचल महिला कबड्डी टीम ने ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज कबड्डी टूर्नामेंट 2023-24 में जीता स्वर्ण पदक,मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

0
4

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय महिला कबड्डी की स्वर्ण पदक विजेता टीम को सम्मानित किया। इस कबड्डी टीम ने हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज कबड्डी टूर्नामेंट 2023-24 में स्वर्ण पदक जीता है।

यह भी पढ़े:- मुख्यमंत्री करेगें विद्या समीक्षा केंद्र का शुभारंभ, सरकार ने ConveGenius और TCIL के साथ की साझेदारी

मुख्यमंत्री ने कबड्डी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रदर्शन से प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। कुमारी कृष्णा ठाकुर की कप्तानी में इस टीम ने पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।