हिमाचली पंरपरागत खेल थोड़ा अब राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेला जाएगा: ललित ठाकुर

0
14
हिमाचली परम्परागत खेल थोड़ा को राष्ट्रीय ही नही अंतरास्ट्रीय स्तर पर भी खेला जाएगा
हिमाचली परम्परागत खेल थोड़ा को राष्ट्रीय ही नही अंतरास्ट्रीय स्तर पर भी खेला जाएगा

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचली परम्परागत खेल थोड़ा को राष्ट्रीय ही नही अंतरास्ट्रीय स्तर पर भी खेला जाएगा । मॉडर्न थोड़ा खेल के संस्थापक व भारतीय थोड़ा खेल महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ग्रैंडमास्टर ललित ठाकुर ने ये जानकारी देते हुए बताया  कि भारत सरकार के युवा सेवा व खेल मंत्रालय परम्परागत खेलो को बढ़ावा दे रहा है। जिसमें हर राज्य के परम्परागत खेलों को शामिल किया गया व थोड़ा खेल को भी आने वाले समय मे शामिल किया जाएगा।व अंतरास्ट्रीय स्तर पर भी खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: https://www.aadarshhimachal.com/sanjeevani-sahara-samiti-rohru-celebrates-its-8th-annual-ceremony-with-great-enthusiasm/

भारतीय थोड़ा खेल संग द्वारा 12-13 मार्च 2021को ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पंचकूला हरियाणा में विशेष सामान्य मीटिंग व टेक्निकल ऑफिसियल सेमिनार का आयोजन किया गया था जिसमें 12 राज्य के 70 ऑफिसियल व राज्य प्रभारी जिसमे पंजाब से डॉक्टर विकास , डिप्टी ग्रैंडमास्टर शम्भु सागर, खेल प्रभारी महिला कामिनी सागर ,हरियाणा से एडवोकेट रोबिन कुमार, उत्तराखंड से राजीव कुमार थापा, उत्तर प्रदेश से दिव्यांशु गर्ग,मध्य प्रदेश से मोहम्मद शाहिद, संदीप मंडल, छत्तीसगढ़ से अशोक तिर्की, गुजरात से नेहा ,हिमाचल से बृजभूषण कैंथला, अतुल,अनिल व हेम सिंह चौहान ,राजस्थान से राकीम खान, चंडीगड़ से रिंकू,महाराष्ट्र से मोहम्मद रफी शैख़, त्रिपुरा से लक्ष्मण देबरम,ने थोड़ा खेल की तकनीकियों को जाना व संस्था की वार्षिक-2021 की गतिविधियों को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया।

 

बैठक में बताया गया कि सभी राज्य के प्रशिक्षकों को जून माह के दूसरे सप्ताह में एक पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रोहड़ू जिला शिमला हिमाचल प्रदेश व नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में आगरा उत्तर प्रदेश में प्रथम कैडेट ,सब जूनियर, जूनियर व सीनियर राष्ट्रीय स्तर की थोड़ा खेल प्रतियोगिता व जनवरी-2022 के दूसरे सप्ताह फेडरेशन कप का आयोजन करने पर सभी राज्यों द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। ग्रैंडमास्टर ललित ठाकुर ने बताया कि थोड़ा खेल को राष्ट्रीय, अंतरास्ट्रीय ,एशियाई व ओलंपिक खेल बनाने के लिये नेशनल स्पोर्ट्स देवोलोपमेंट कोड-2011, ओलंपिक चार्टर व अंतराष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा व खेल विज्ञान के दिशा निर्देश के आधार पर संचालन किया जा रहा है ताकि इस पारम्परिक खेल को राष्ट्रीय व अंतरास्ट्रीय खेल संस्था का दर्जा मिल सके। ये जानकारी थोड़ा इंडियन स्पोर्ट्स फेडरेशन की महासचिव श्रुति ठाकुर ने दी।