नेहरू युवा केंद्र कुल्लू एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश से मनाया गया हिंदी पखवाड़ा

0
7

दीवान राजा

आनी। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश में 14 से 28 सितंबर तक चलने वाले  हिंदी दिवस, हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड निरमंड के बसवारी में हिंदी पकवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शकुंतला देवी प्रधान महिला मंडल बसवारी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रही। हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें  भाषण ,चित्रकला लेखन, नारा लेखन, निबंध लेखन, प्रतियोगिता करवाई गई।        प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका अमर सिंह ने  निभाई ।जिसमें भाषण प्रतियोगिता में कोमल कुमारी प्रथम , कुलवंत सिंह द्वितीय, निबंध लेखन में  मोनिका कुमारी प्रथम, निलेश कुमार द्वितीय, चित्रकला में सोनिका कुमारी प्रथम, गेवेंदर पाल द्वितीय, नारा लेखन में नरेश कुमार प्रथम, यशवीर सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

मुख्य अतिथि शकुंतला देवी ने संबोधित करते हुए कहा की राजभाषा हिंदी को भारतीय संविधान मैं अध्याय की धारा 343, (1) में हिंदी को संघ की राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। राजभाषा हिंदी भारत देश में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी भाषा हमारे देश की राष्ट्रभाषा का दर्जा भी आधिकारिक रूप से प्राप्त है। हमें अपने जीवन में हिंदी भाषा का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर महिला मंडल बसवारी की सदस्य आशा देवी, सुमित्रा देवी, अमलू देवी, अमर सिंह, प्रतिभागी सोनिका कुमारी, मोनिका कुमारी, कोमल कुमारी, कुलवंत सिंह ,नरेश कुमार, निलेश कुमार, गेवेंद्र पाल, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवी मदन सांवरिया मौजूद रहे।