पाकिस्तान में हिंदू महिला के साथ डॉक्टरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर 

आरोपी डॉक्टर और अन्य स्टाफ फरार, परिजनों ने की सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग 

0
4
पाकिस्तान में हिंदू महिला के साथ डॉक्टरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर 
पाकिस्तान में हिंदू महिला के साथ डॉक्टरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की एक महिला से हैवानियत की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सिंध प्रांत के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज कराने आई 23 वर्षीय मरीज से सामूहिक दुष्कर्म किया। किडनी का इलाज करवाने आई महिला की दुष्कर्म के बाद तबीयत बिगड़ने पर हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। आरोपी डॉक्टर और अन्य स्टाफ फरार हैं।

 

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वारदात सिंध प्रांत के टंडो मुहम्मद खान सिटी स्थित इंडस हॉस्पिटल के किडनी वार्ड में हुई। पीड़िता का कहना है कि आरोपी डॉक्टरों ने नशे की दवा देने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद अधिकारियों को कार्रवाई शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इससे पहले आरोपी डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल से भागने में कामयाब रहे। पुलिस का दावा है कि वह उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

वारदात से गुस्साए पीड़िता के परिजनों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की बहू-बेटियां अस्पतालों में भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।