रोहड़ू के डोडरा क्वार में एचआरटीसी सेवा बदहाल, लोगों ने उठाई नियमित बस सेवा की मांग

0
43

आदषर्श हिमाचल ब्यूरों

 

शिमला (रोहडू)हिमाचल प्रदेश में Himachal Road Transport Corporation (एचआरटीसी) को आम जनता की जीवनरेखा माना जाता है, लेकिन जिला शिमला के रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत डोडरा क्वार क्षेत्र में इसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस दूरदराज क्षेत्र में एचआरटीसी की बस सेवा केवल नाम मात्र रह गई है। वर्ष भर में मात्र दो से ढाई महीने ही बसों का संचालन नियमित रूप से हो पाता है, जबकि हल्की बारिश या मौसम खराब होते ही बस सेवा तुरंत बंद कर दी जाती है।
इस स्थिति के कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

लोगों को मजबूरन निजी टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता है, जो उनसे मनमाना किराया वसूलती हैं। इससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने सरकार से मांग की है कि डोडरा क्वार जैसे दुर्गम क्षेत्रों में एचआरटीसी की बस सेवा को निरंतर और नियमित रूप से संचालित किया जाए, ताकि लोगों को सस्ती और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिल सके।
🏷️
#HRTC #HimachalPradesh #Rohru #Dodrakwar #PublicTransport #HimachalNews #AdarshHimachal #VoiceOfPeople #TransportIssue #Shimla #RuralIssues #Government #Demand #PublicVoice