पति को शराब पीने से रोकना पड़ा भारी,  पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

0
4
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

शिमला। जिला मंडी में एक पत्नी को अपने पति को शराब पीने से रोकना भारी पड़ गया। गुस्साए पति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। हादसा वीरवार देर रात मंडी के नेरचौक के मंडल गांव में पेश आया। पुलिस ने 55 वर्षीय आरोपी कृष्ण चंद को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक महिला की पहचान बिंद्रा देवी (52) के रूप में हुई है। घर पर यही दोनों रहते थे। डीएसपी मंडी अनिल पटियाल ने बताया कि कृष्ण चंद्र पल्लेदारी का काम करता है।

वीरवार देर शाम उसने और उसके तीन दोस्तों ने मिलकर घर पर ही शराब पी। शराब खत्म हो गई तो आरोपी एक और बोतल निकालने लगा। पत्नी ने रोका तो झगड़ा शुरू हो गया। इसी बीच नशे में धुत कृष्ण चंद्र ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। इस पर कृष्ण चंद्र घर से बाहर जाकर सो गया। सुबह उठा तो बिंद्रा देवी मर चुकी थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दावा किया जा रहा है कि आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।