आई.डी. भंडारी के निधन पर मंत्री चन्द्र कुमार ने दी श्रद्धांजलि

0
3

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

हिमाचल प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक आई.डी. भंडारी के निधन पर कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आई.डी. भंडारी ने अपने कार्यकाल के दौरान पूर्ण लगन और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। उनकी उत्कृष्ट सेवाएं और समर्पण प्रशासनिक क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं।

इस दौरान प्रो. चन्द्र कुमार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।