भारत का तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ लॉन्च, प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कलाकार पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने दी शुभकामनाएं

0
4
भारत का तीसरा चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' लॉन्च
भारत का तीसरा चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' लॉन्च

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला। भारत के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3′ को लॉन्च कर दिया गया है। चंद्रयान-3 ने दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भरा। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया है। 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ यह मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा।

 

‘चंद्रयान-3’ को भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया है। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दींवहीं, सैंड आर्ट के लिए  प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कलाकार पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने भी अपने अंदाज में चंद्रयान-3 मिशन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

 

यह भी पढ़े:- मुख्य संसदीय सचिव ने आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा, प्रभावितों को दी एक – एक लाख रुपए की राशि

 

उन्होंने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर 500 स्टील के कटोरे का इस्तेमाल करके चंद्रयान 3 की अद्भुत रेत कला को उकेरा है। इसके साथ ही उन्होंने ‘विजयी भव’ का संदेश देते हुए शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि 22 फीट लंबी इस आकृति को बनाने के लिए उन्होंने 15 टन रेत का इस्तेमाल किया है।  वहीं, चंद्रयान-3 मिशन पर पूर्व इसरो वैज्ञानिक नंबी नारायणन ने भी इसरो की टीम को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने आशा जताई कि हमारे सामने एक बहुत ही सफल मिशन होगा।