आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की सरकार के 6 महीने पूरे हो गए हैं। 6 महीने के कार्यकाल को लेकर भाजपा लगातार सरकार को घेरने में लगी है। खासकर 10 गारंटीयों को लेकर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल में हैं और कांग्रेस पर हमलावर है। इस पर कांग्रेस सरकार के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पलटवार किया है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार चरणबद्ध तरीके से गारंटियों को पूरा कर रही है। ओपीएस को लागू कर दिया गया है। महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से 1500 दिया जा रहा है। स्पीति की 18से 60साल की महिलाओं को 1500 सरकार दे रही है।
ये भी पढ़ें: मंडी में बादल फटने से तबाही, कई बीघा जमीन बही, घंटो की मशक्कत के बाद 40 लोगों को निकाला सुरक्षित
जेपी नड्डा के कांग्रेस को मां बेटे की पार्टी वाले बयान पर हर्षवर्धन चौहान ने कहां की बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल से संबंध रखते हैं। चुनावों के समय इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। बीजेपी प्रदेश में उप चुनाव, विधानसभा चुनाव, नगर निगम के चुनाव हारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कर्ज की लिमिट में कटौती के साथ फॉरेन फंडेड प्रोजेक्ट में केपिंग की है लेकिन प्रदेश सरकार विकास में कमी नहीं आने देगी। सरकार आय के रिसोर्सेज को तैयार करने के लिए काम कर रही है।
वहीं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री का लक्ष्य है कि आने वाले दस सालों में हिमाचल आत्मनर्भर बने। इसी को लेकर हिमाचल ने अपने प्रदेश में चल रही जल विद्युत परियोजनाओं पर वाटर सैस लगाया लेकिन भारत सरकार ने इसको असवैधानिक करार देते हुए चिट्टी लिख दी। केंद्र में भाजपा नेताओं को जहां इस मुद्दे पर हिमाचल का साथ देना चाहिए था वहीं वो भी इसके विरोध में उतर गए। लगातार तीन चुनावों में मिली हार के बाद लगता है कि भाजपा नेता हिमाचल के हित भूल गए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वाटर सैस का विरोध किया। क्या एक हिमाचली होने के नाते अनुराग ठाकुर नहीं चाहते कि हिमाचल आत्मनिर्भर बने और केंद्र पर उसकी निर्भरता कम हो सके। हिमाचल पहला राज्य नहीं हा। इससे पहले जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड राज्यों ने भी वाटर सैस लगाया। उत्तराखंड की कुछ कंपनियां कोर्ट में गई जहां कोर्ट ने राज् सरकार के फैसले को सही ठहराया तो हिमाचल का केस कैंसे अलग हो गया।