महंगाई के मुद्दे पर महिला कांग्रेस ने खोला मोर्चा, शिमला डीसी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

0
1

शिमला: पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमतों में की गई वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस  मुखर हो गई है शनिवार को महिला कांग्रेस ने शिमला में कांग्रेस कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली और उपायुक्त कार्यालय के बाहर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार को महिला युवा विरोधी करार देते हुए कहा कि महंगाई का तोहफा चुनाव जीतने के बाद भाजपा सरकार लोगों को दे रही है महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि 5 राज्यों में हुए चुनावों के बाद एकाएक रसोई गैस पेट्रोल डीजल और खाद्य वस्तुओं के दामों में  वृद्धि कर दी और जीत का तोहफा देश की जनता ने भाजपा सरकार को दिया।जिससे महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है रसोई गैस के सिलेंडर में सीधे ₹50 बढ़ा दिए गए और अन्य खाद्य वस्तुएं महंगी कर दी है ।

 भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है तब से   आम जनता का जीना दुश्वार कर दिया है ।2014 में जब यूपी की सरकार थी तो  450 रुपए गैस सिलेंडर के दाम थे ओर उस समय  भाजपा की नेत्रियां सर पर सिलेंडर लेकर  सड़कों पर उतरती थी लेकिन अब जब  रसोई गैस के सिलेंडर एक हजार  से ज्यादा हो गया है अब उन को  महंगाई नजर नहीं आ रही ।उन्होंने कहा कि पांच राज्यो में मिली जीत का तोहफा देश के लोगो को तोहफा दिया है । महिला कांग्रेस ने इसके खिलाफ आज प्रदर्शन किया है और आने वाले दिनों में प्रदेश भर ने उग्र आंदोलन किया जाएगा। 

31 मार्च को दिल्ली में होगा राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन

31 मार्च को महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस दिल्ली में राष्ट्रव्यापी आंदोलन करने जा रही है जिसमें देश भर की महिलाएं हिस्सा लेंगी हिमाचल प्रदेश से भी 200 के  गरीब महिलाएं इस प्रदर्शन में शामिल होंगी । महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि प्रदेश स्तर के बाद अब राष्ट्रीय स्तर का प्रदर्शन दिल्ली में होगा जिसमें प्रदेश से भी काफी तादाद में महिलाएं हिस्सा लेंगे।