https://www.facebook.com/1647077088897836/videos/433255041334732
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला हिमाचल संभवत: देश का पहला राज्य है जहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस विभाग में कार्यरत महिलाएं ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक ऐतिहासिक कार्यक्रम के माध्यम से अपनी दमदार उपस्थिति सुनिश्चित करवाएंगी। यह पहला मौका होगा जब हिमाचल पुलिस अपनी वीरांगनाएं अपने हर पहलू को सभी के समक्ष रखने जा रही है। अलग-अलग भागों में बंटे इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे। यह जानकारी प्रदेश पुलिस प्रमुख संजय कुंडू ने रविवार को निगम विहार स्थित पुलिस हेडक्वार्टर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के उनका उचटित स्थआन व मान-सम्मान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम के साथ-साथ एक अलग पहल करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक की कमान भी पुलिस की यही वीरांगनाएं संभालती नजर आएंगी। कुंडू ने कहा कि उन्होंने पुलस विभाग में कार्यरत सभी महिलाओं को सशक्तिकरण व उनकी सेवाओं के प्रति सम्मान देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के सभी अलग-अलग भागोंं की तैयारी व उनका संचालन आला महिला पुलिस अधिकारी कर रही हैं।
संजय कुंडू ने बताया कि उन्होंने महिलाओं पर भरोसा करते हुए विभाग के हर पद पर उन्हें तैनाती दी है। वो चाहे कठिन माने जाने वाले थाने हों या किसी कमांडेट की कमान संभालना। जिलों की कमान भी महिला पुलिस अधिकारी सफलता पूर्वक संभाल रही हैं।
पुलिस विभाग में महिलाओं में सबसे वरिष्ठ अधिकारी सुमेधा द्धिवेदी ने इस पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया है। उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सौम्या, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री, आकृति, साक्षी वर्मा ने लगभग पांच सौ महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्यक्रम वुमैन इन एचपी पुलिस सफलता पूर्वक आयोजित करने जा रही हैं।
सुमेधा द्धिवेदी ने बताया कि हिमाचल पुलिस में महिलाओं का सफऱ् 48 साल पूरा कर चुके हैं। प्रदेश के स्वर्णिम पचास साल के सफर के साथ-साथ चलते हुए हिमाचल पुलस विभाग में वर्ष 1973 में महज तीन महिलाओं के साथ शुरू हुआ यह सफऱ् आज 2300 से अधिक पर पंहुच गया है।
https://www.facebook.com/1647077088897836/videos/433255041334732/
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस का अलग पहलू सभी के सामने होगा। इसकी झलक ऐतिहासिक रिज मैदान पर देखने को मिलेगी। डीजीपी हिमाचल संजय कुंडू के इस अनुकरणीय पहल को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी सराहा है। साथ ही हिमाचल पुलिस को उनकी सेवाओं के लिए बालीवुड की नामी हस्तियों ने वीडियो संदेश भी प्रेषित किए हैं। इनमें ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी, निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा, सूफी गायक हंसराज हंस, अभिनेता आमिर खान, अभिनेत्री अरूणा ईरानी, और अनुपम खेर सहित की लोगों ने हिमाचल पुलिस को उनकी 48 साल की सेवाओं के लिए सराहा है।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हिमाचल महिला पुलिस की अलग झलक शिमला के रिज मैदान में देखने को मिलेगी। हिमाचल के स्थापना दिवस के स्वर्णिम जयंती वर्ष व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला पुलिस हिमाचल प्रदेश में अपने 50 वर्ष के सफर की झलकी लोगों को दिखाएंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रिज मैदान में महिला पुलिस परेड, बाइक स्टंट और साहसिक करतब दिखाएगी। महिला दिवस पर राजधानी शिमला में वीमेन परेड, महिला पुलिस कर्मियों द्वारा अभी तक के शौर्य को बताने वाली प्रदर्शनी का आयोजन होगा। पुलिस में महिला सशक्तिकरण को लेकर कई तरह के प्रयासों को शो के जरिए दिखाया जाएगा। साथ ही शाम को गेयटी थियेटर में जहां हफ्ते भर के लिए महिला पुलिस के विभआग में सफर को चित्र प्रदर्शनी के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा तो वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी सौम्य झलक से महिला पुलिस सबका दिल जीत लेंगी।
संजय कंडू ने इस कार्यक्रम में शिमला जिला की सभी लड़कियों को आमंत्रित किया है ताकि वे महिला पुलिस के शौर्य को देख कर उनसे सीख लें औऱ् करिर के साथ साथ असल जिंदगी में भी उन्हें कमतर आंकने वाले को वीरांगनाएं बन कर दिखाएं।
देश में दस तो प्रदेश में 13 प्रतिशत है महिला पुलिस की संख्या, प्रदेश में 33 प्रतिशत पर लाने के लिए करेंगे प्रयास: कुंडू
डीजीपी हिमाचल संजय कुंडू ने कहा कि देश में जहां औसतन महिला पुल की संख्या 10.3 प्रतिशत है तो वहीं हिमाचल में ये प्रतिशत 13 है। गत दिनों मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर ने बजय में इस संखअया को 25 प्रतिशत पर लाने की घओषणा की है जबकि संजय कुंडू पुलस विभआग में भी महिलाओं को तैतीस प्रतिशत तक आरक्षण देने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने विभआ की महिलाओं के सम्मान में इस तरह कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखआ दो महीने पहले ही तैार कर ली थी।
डीजीपी की कमान संभालते ही महिलाओं के उत्थान के लिए कर दिया था काम शुरू
प्रदेश में संजय कुंडू पहले डीजीपी है जिन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए गंभीर प्रयास शुरू किए। उन्हीं में शामिल हैं रजिस्टर नंबर 26। इसके अलावा संजय कुंडू ने प्रदेश में होने वाले अपराधों पर भी एक सर्व कराया है जिसमें ये बात सामने आई है कि पचास प्रतिशत से अधिक मामलों में पीड़ित महिलाएं ही हैं। इस वक्त प्रदेश में 11 महिला पुलिस थाने काम करे हैं। इनमें से भी एक सर्वश्रेष्ठ महिला पुस थाना को सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल सम्मानित करेंगे। साथ ही बजट में भी प्रदेश के 136 पुलिस स्टेशनों में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश् े एक स्पेशल डेस्क बिठाया जाएगा।0