आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हिमाचल प्रदेश के आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अनिल डड़वाल ने प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के बाद आईटी विभाग के प्रदेश सह संयोजकों एवं कार्यसमिति सदस्यों की नई सूची जारी की है। प्रदेश सह संयोजकों के रूप में जग सिंह ठाकुर, आशीष शर्मा, निखिल ठाकुर, विजय जरयाल, आदित्य गौतम, अभिषेक चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में गौरव धीमान, कमलेश कुमार, विनीत बहल, अरुण वर्मा, अरुष गुप्ता, राजेश कुमार ठाकुर, अजीत सिंह कैथ, मनसा राम भंगालिया, अर्जुन सिंह बिजलवान, मुकेश भारद्वाज, अजय ठाकुर, अमन डोगरा और मोंटी राणा को शामिल किया गया है।
इस दौरान अनिल डड़वाल ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा का आईटी विभाग पार्टी की रीढ़ है, जो डिजिटल माध्यमों से संगठन की गतिविधियों एवं नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निभाकर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।











