न्यायमूर्ति रवि मलिमठ ने संभाला हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश का पदभार

0
3

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। न्यायमूर्ति रवि मलिमठ ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्हें मुख्य न्यायाधीश एल.नारायणा स्वामी ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में आयोजित एक साधारण परंतु गरिमामय समारोह में पद की शपथ दिलाई। इससे पहलेन्यायमूर्ति रवि मलिमठ उत्तराखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायधीशन्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहानन्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुरन्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुरन्यायमूर्ति अजय मोहन गोयलन्यायमूर्ति संदीप शर्मान्यायमूर्ति चंदर भूषण बारोवालियान्यायमूर्ति अनूप चितकारा और न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ भी उपस्थित थे। रजिस्ट्रार जनरल वीरेंद्र सिंह ने कार्यवाही का संचालन किया।

      न्यायमूर्ति मलिमठ का जन्म 25-05-1962 को हुआ था। उन्होंने 28-01-1987 को बैंगलोर में वकालत शुरु की और उन्होंने मुख्य रूप से संवैधानिकदीवानीआपराधिकश्रम और सेवा मामलों में कर्नाटक उच्च न्यायालयबैंगलोर में वकालत की ।

     उन्हें 18-02-2008 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश और 17-02-2010 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया । उत्तराखंड उच्च न्यायालय में स्थानांतरित होने पर05-03-2020 को उन्होंने उत्तराखंड के उच्च न्यायालय में न्यायाधीश का पद ग्रहण किया। 28/07/2020 को उन्हें उत्तराखंड के उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर एडवोकेट जनरल श्री अशोक शर्माहिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्माहिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश्वर सिंह चन्दॆलएडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया राजेश शर्मा और डॉबलदेव सिंहरजिस्ट्रार (सतर्कता), भी उपस्थित थे। 

   कोरोना महामारी के प्रसार की रोकथाम के लिए जारी किए गए निर्देशों का पालन करते हुएइस अवसर पर सीमित संख्या में ही लोग उपस्थित थे और अन्य लोगों के लिए य़ू ट्यूब पर शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण किया गया।