कैलागं पर्यटन और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा विधायक -अनुराधा राणा

0
1

आदर्श हिमाचल ब्यूरों 

केलांग । Lahaul Spiti Winter Games and Allied Sports Association द्वारा आयोजित 7 दिवसीय Elementary Ski Course (प्रारंभिक स्की प्रशिक्षण शिविर) का शुभारंभ  विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत विधायक लाहौल स्पीति  अनुराधा राणा द्वारा किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर 23 फरवरी 2026 से 01 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

 

 

अपने संबोधन में विधायक सुश्री अनुराधा राणा ने कहा कि लाहौल स्पीति में शीतकालीन खेलों की अपार संभावनाएं हैं और ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेंगे। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि गौंधला-ट्रिलिंग रोपवे/स्की लिफ्ट तथा गौंधला किला को विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में पर्यटन और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। विधायक द्वारा इस प्रशिक्षण शिविर के लिए एक लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करवाई जा चुकी हैं ।

 

 

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष वीना देवी, सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन शशी किरण जी, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर, जिला अध्यक्ष दोरजे अंगरूप, नौरबू पांस (अध्यक्ष, एसोसिएशन), पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश जी, प्रधान सूरज जी, बीडीसी सदस्य प्रोमिला जी, दोरजे अमिताभ, राकेश जी, आमिर जी, उपप्रधान सुशील जी, उपप्रधान अनिल जी, सुनील जी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्याएं, आदरणीय चौमौ आने एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।यह 7 दिवसीय स्की प्रशिक्षण शिविर युवाओं को स्कीइंग की बारीकियों से परिचित कराने तथा शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।