करवाचौथ स्पेशलः जानिए आज देश के प्रमुख शहरों में किस समय निकलेगा चांद

0
3

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 04 नवंबर को है। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और उनकी सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखती है। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं करवा माता के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना करती हैं। इस दिन महिलाएं पूरे दिन बिना पानी पीए उपवास रखती है। रात को चांद के दर्शन और पूजा के बाद पति के हाथों से जल ग्रहण करती है। करवा चौथ में चांद का दर्शन और पूजा का विशेष महत्व होता है। सुबह से निर्जला व्रत रखते हुए जब रात को चांद के दर्शन होते तब करवा चौथ का व्रत पूरा माना जाता है।

दिल्ली को आधार मानते हुए करवा चौथ की रात यानी 4 नवंबर को चांद रात के 8 बजकर 11 मिनट पर निकलेगा। हालांकि अलग- अलग शहरों में चांद के निकलने में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है।  देश के प्रमुख शहरों में किस समय पर होंगे चांद के दर्शन…

शहर समय…..

दिल्ली       8 बजकर 12 मिनट पर
नोएडा         8 बजकर 11 मिनट पर
मुंबई            8 बजकर 52 मिनट पर
जयपुर         8 बजकर 22 मिनट पर
देहरादून       8 बजकर 05 मिनट पर
लखनऊ        8 बजकर 00 मिनट पर
शिमला         8 बजकर 06 मिनट पर
गांधीनगर    8 बजकर 42 मिनट पर
इंदौर              8 बजकर 30 मिनट पर
भोपाल           8 बजकर 23 मिनट पर
अहमदाबाद  8 बजकर 45 मिनट पर
कोलकाता     7 बजकर 40 मिनट पर
पटना              7 बजकर 45 मिनट पर
प्रयागराज      8 बजकर 02 मिनट पर
कानपुर           8 बजकर 07 मिनट पर
चंडीगढ़           8 बजकर 09 मिनट पर
लुधियाना       8 बजकर 11 मिनट पर
जम्मू               8 बजकर 11 मिनट पर
बंगलूरू            8 बजकर 12 मिनट पर
गुरुग्राम          8 बजकर 12 मिनट पर
असम               7 बजकर 19 मिनट पर