नगर निगम धर्मशाला वार्ड-17 से खज्जियां गौसदन भेजे लावारिश पशु

0
2
नगर निगम धर्मशाला वार्ड-17 से खज्जियां गौसदन भेजे लावारिश पशु
नगर निगम धर्मशाला वार्ड-17 से खज्जियां गौसदन भेजे लावारिश पशु

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर-17 सिद्धबाड़ी में लावारिश पशुओं की समस्या को हल करने के लिए बुधवार से मुहिम छेड़ दी गई है। इसी कड़ी में बुधवार को 16 लावारिश पशुओं को खज्जियां स्थित गौसदन भेजा गया। वहीं वीरवार को भी एक दर्जन से अधिक पशुओं को  गौसदन भेजने की तैयारी की गई है। स्थानीय लोग लंबे समय से लावारिश पशुओं से किसानों को आ रही समस्या से जूझ रहे थे। वहीं रास्तों और गलियों में लावारिश पशुओं की समस्या से लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया था। लावारिश पशुओं की समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोगों ने विधायक विशाल नैहरिया जी  से मांग उठाई थी।

ये भी प़ढ़ें: https://www.aadarshhimachal.com/special-necessary-clear-policy-to-make-battery-storage-of-renewable-energy-practical/

इस पर संज्ञान लेते हुए विधायक विशाल नैहरिया जी ने वार्ड से लावारिश पशुओं की समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए। इस पर संज्ञान लेते हुए वार्ड-१७ में लावारिश पशुओं को गौसदन में भेजने के लिए व्यवस्था कर दी है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा सचिव विशाल चौहान, राजेंद्र नैहरिया,  विनित कुमार,  मोती राम,  ईश्वर दास,  मुकेश शर्मा,  संजीव शर्मा,  रमन पंडित, भूरू राम, त्रिलोक चंद,  प्रीतम चंद,  दुर्गादास, प्रेम चंद, शशी कुमार, प्रकाश चंद,  अमन कुमार,  देशराज नैहरिया,  मोहित और सर्वजीत शर्मा आदि मुख्या रूप से मौजूद रहे।