किरातपुर–मनाली फोर लेन परियोजना से बदलेगी हिमाचल की तस्वीर

0
20

आदर्श हिमाचल ब्यूरों 

शिमला। ओडिशा के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों तथा Press Information Bureau (पीआईबी) के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे के दौरान National Highways Authority of India (एनएचएआई) की ब्राहदी ब्रिज स्थित प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट (PIU) का दौरा किया, जो क्षेत्रीय कार्यालय शिमला के अंतर्गत आती है।

 

 

प्रतिनिधिमंडल का स्वागत एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने देश की महत्वाकांक्षी किरातपुर–मनाली फोर लेन परियोजना की विस्तृत जानकारी साझा की।प्रस्तुति के दौरान बताया गया कि यह परियोजना सामरिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

इसके तहत सड़क की कुल लंबाई को वर्तमान लगभग 237 किलोमीटर से घटाकर करीब 190 किलोमीटर किया जा रहा है, जिससे लगभग 46.9 किलोमीटर की दूरी कम होगी और यात्रा समय में लगभग 4.5 घंटे की बचत होगी।
परियोजना में कुल 29 सुरंगों का निर्माण प्रस्तावित है, जिनमें 8 नई और 1 मौजूदा सुरंग शामिल हैं। यह परियोजना हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर और तेज कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी, जिससे मंडी, कुल्लू और मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक आवागमन और अधिक सुगम होगा।

 

इसके साथ ही, यह परियोजना पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगी।
एनएचएआई ने सड़क सुरक्षा और पशु संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव पहल भी की है। किरातपुर–मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलासपुर जिले में 150 मवेशियों की क्षमता वाला आधुनिक गौशाला केंद्र स्थापित किया गया है। यहां पशुओं की देखभाल, पशु चिकित्सक की सुविधा और आपातकालीन एंबुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध है, जिससे दुर्घटनाग्रस्त या भटके पशुओं को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सके।
मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना के व्यापक पैमाने और तकनीकी जटिलता की सराहना करते हुए एनएचएआई के प्रयासों को देश के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

#KiratpurManali #FourLaneProject #NHAI #Infrastructure #HimachalPradesh #RoadDevelopment #India #TourismBoost #AdarshHimachal