किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 28 को, शिमला में बनी रूपरेखा

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
शिमला। भाजपा किसान मोर्चा जिला शिमला की बैठक दीपकमल में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा सहित प्रदेश महामंत्री संजीव ठाकुर एवं अखिलेश कपूर एवं जिला भाजपा महामंत्री प्रेम चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।  इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी को आगामी कार्यक्रम एवं 28 दिसंबर को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति एवं जिला के अध्यक्षों एवं महामंत्रियों और मंडल अध्यक्षों की बैठक हेतु दिशा-निर्देश दिए।
इसके उपरान्त 28 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम की व्यवस्था में लगने वाली टोली की भी बैठक हुई।  बैठक में सभी टोली प्रमुखों के कार्यों की योजना बनाई गई। प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सभी सदस्यों को नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष  राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन एवं किसान मोर्चा राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी अवतार सिंह का मार्गदर्शन मिलेगा।
शिमला में हुई बैठक में रेणु कडैक, दीपक पनिक, महिंदर काल्टा, अजय भेरता, इंद्र ठाकुर, कपिल, सुनील चौहान, छविन्दर पाल, महेंद्र शर्मा, अमित चौहान, राजेश ठाकुर, ब्रिज मोहन, प्रवीण ठाकुर, स्वीन चौहान, कांति भूषण, महेंद्र, संजय भारद्वाज, मुनीश ठाकुर, नरेंद्र मेहता, दीपक ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, दीपक, मदन काल्टा, सुनील ठाकुर, लेख राज, कमल ठाकुर, हेमंत शर्मा, दिनेश ठाकुर आदि मौजूद थे।
Ads