कुलदीप सिंह पठानियां ने झंडुता बस दुर्घटना पर व्यक्त किया शोक

0
7

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के बालूघाट क्षेत्र में भूस्खलन की चपेट में आकर एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हृदय विदारक हादसे में 15 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पठानिया ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है, जिसने कई परिवारों को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी है और सभी को हरसंभव सहायता शीघ्रता से उपलब्ध करवाई जाएगी।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में पिछले कुछ समय से लगातार हो रहे भूस्खलनों को देखते हुए आमजन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने भी इस भीषण हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।