कुल्लू: सुंदर सिंह ठाकुर ने बादल फटने से मृतकों के परिजनों के प्रति जताया शोक

घायलों को भी फौरी राहत के रूप में राशि की गई है प्रदान

0
5
मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा, पर्यटन वन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर
मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा, पर्यटन वन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

कुल्लू । मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा, पर्यटन वन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने तड़के सुबह के समय बादल फटने के कारण के कारण मृतक कोमल शर्मा सपुत्र गणेश नाथ  गांव चनसारी के दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने परिजनों से भेंट कर लाख़ की तत्काल राहत भी प्रदान की है।

 

यह भी पढ़े:- मुख्यमंत्री के आदेशों पर औट और बालीचौकी बाजार में लगी सोलर स्ट्रीट लाइटस

 

उन्होंने कहा कि घायलों को भी फौरी राहत के रूप में राशि प्रदान की गई है।   बादल फटने के कारण आई बाढ़ में चनसारी गांव के कोमल शर्मा सुपुत्र गणेश नाथ की पानी में बह जाने के कारण मृत्यु हो गई थी जबकि 3 व्यक्ति घायल हो गए थे जिनमें से दो की हालत सामान्य है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में इलाज चल रहा है।