ग्राम पंचायत भंथल में विधिक सेवा समिति करसोग ने लगाया, न्यायाधीश ने महिलाओं को दिया जागरूकता का संदेश

Legal Services Committee Karsog set up in Gram Panchayat Bhanthal, Judge gave message of awareness to women

0
3

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

करसोग।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा के तहत शनिवार को तहसील विधिक सेवा समिति ने ग्राम पंचायत भंथल में महिला अधिकार जागरूकता शिविर का आयोजन किया। जेएमएफसी करसोग युद्धवीर सिंह ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

जेएमएफसी करसोग ने कहा कि महिलाएं अपने शोषण के प्रति जागरूक बने अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करें। महिलाओं को शिक्षा के लिए भी प्रेरित किया गया। वही असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर महेंद्र चौहान ने पुलिस और न्यायालय संबंधी उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी।

एसोसिएशन करसोग की अधिवक्ता यामिनी शर्मा ने महिला ने भी महिलाओं को उनके अधिकार और शोषण होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने संबंधी जरूरी जानकारियों से मोटिवेट किया। महिलाओं ने शिकायतों को लेकर न्यायाधीश और पुलिस अधिकारी से अपने सवाल किए उसका उन्हें जवाब भी मिला। इस मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच, पंच और ग्रामीण महिला उपस्थित रही।