विधान सभा अध्यक्ष ने दिलाई नव निर्वाचित विधायकों को शपथ

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

 

 

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने दिनाँक 12 जून, 2024 को पूर्वाह्न 1 1 बजे हिमाचल प्रदेश विधान सभा के पुस्तकालय कक्ष में एक विशेष समारोह के दौरान छ: नव नियुक्त विधायकों को सदस्य पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में 18- धर्मशाला से माननीय सदस्य सुधीर शर्मा, 21 लाहौल एवं स्पिति से अनुराधा राणा,  37 – सुजानपुर से कैप्टन रणजीत सिंह, 39- बड़सर से इन्द्र दत्त लखनपाल,  42 – गगरेट से राकेश कालिया तथा 45 – कुटलैहड़ से विवेक शर्मा (विक्कू) शामिल थे।

 

 

शपथ समारोह के दौरान हि0प्र0 के माननीय मुख्यमंत्री श्सुखविन्दर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष श्जय राम ठाकुर, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ0 कर्नल धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री  हि0 प्र0 चन्द्र कुमार, उद्योग  मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजस्व मंत्री   जगत सिंह नेगी, शिक्ष मंत्री हि0 प्र0 रोहित ठाकुर, संसदीय सचिवगण, राज्य वन निगम के  उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार व गंगू राम मुसाफिर, जिलाधीश  शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक जिला शिमला संजीव गांधी तथा अन्य गण मान्य व्यक्ति मौजूद थे। विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा ने माननीय अध्यक्ष की अनुमति लेने के उपरान्त कार्यवाही का संचालन किया।

 

 

शपथ उपरान्त मिडिया  से अनौपचारिक वार्ता करते हुए  कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि नव निर्वाचित छ: माननीय सदस्यों ने विधान सभा सदस्य पद की शपथ ग्रहण की है तथा मैं इन सभी विधायकों को हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनाएँ देता हूँ। पठानियां ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूँ कि ये सभी अपना बहुमुल्य सहयोग मुझे देंगे तथा मैं  इन्हें पूरा संरक्षण दूँगा। पठानियां ने कहा कि मैं अपेक्षा करता हूँ कि ये सभी अपने- अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की उपेक्षाओं  पर खरा उतरेंगे तथा समर्पण की भावना से जनहित में कार्य करेंगे तथा अपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान ढूँढने का प्रयास करेंगे।