आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने विधान सभा सचिवालय के कर्मचारी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में पठानियां ने कहा कि स्वर्गीय भीम सिंह इस सचिवालय में जमादार के पद पर कार्यरत थे तथा वह एक सरल स्वभाव तथा मिलनसार व्यक्ति थे। उन्होने कहा कि यह सचिवालय उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को हमेशा स्मरण रखेगा।
यह भी पढ़े:- प्रधानमंत्री सूर्या घर योजना के तहत लाभार्थी करवाएं पंजीकरण
पठानियां ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गरही संवेदना प्रकट की है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है। विधान सभा उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार, विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा तथा संयुक्त निदेशक विधान सभा हरदयाल भारद्वाज ने भी दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है तथा परिवार को इस असहनीय कष्ट से उभरने की ईश्चर से प्रार्थना की है।