विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वरिष्ठ पत्रकार संजय ठाकुर की पुस्तक का किया विमोचन।

0
79

आदर्श हिमाचल ब्यूरों 

शिमला विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने अपने कार्यालय कक्ष में वरिष्ठ पत्रकार संजय ठाकुर द्वारा लिखित पुस्तक शब्दपहरीका विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर पठानियां ने कहा कि संजय ठाकुर एक वरिष्ठ पत्रकार है तथा लेखन कला में इनको महारत हासिल है।पठानियां ने कहा यह संजय ठाकुर द्वारा लिखित चौथी पुस्तक हैं जिसका आज विमोचन किया गया है। संजय ठाकुर ने इस पुस्तक मे देश दुनिया और सामाजिक जीवन को गहरे रूप से प्रभावित करने वाले विभिन्न विषयों का संकलन किया है जो भविष्य में आम जन में जागरूकता लाने वाले में सहायक होगें।

 

                  इस पुस्तक के माध्यम से लेखक द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती बेरोजगारी,गरीबी, शिक्षा,स्वास्थ्य सुरक्षा तथा सामाजिक व आर्थिक उन्नति से जुड़ी कई चुनौतियों को उजगार किया गया है जिन पर प्राथमिकता के आधार पर काम करने की आवश्यकता है। पुस्तक में इस बात पर बल दिया गया है कि वर्तमान में एक ऐसा राजनितिक वातावरण स्थापित किये जाने की आवश्यकता है जिसमें सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के साथसाथ लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों का विश्वास कायम रखा जा सके।