आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीते शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली हैं। राजधानी शिमला सहित अनेक मैदानी इलाकों में जहां पूरी रात जमकर बादल बरसे हैं तो वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में रातभर हिमपात हुआ है जिससे लेह मनाली हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया हैं। लेह मनाली हाईवे पर एक फीट से ज्यादा बर्फबारी हुई है। वहीं जिला कांगड़ा के त्रियुंड में भी ताजा बर्फ गिरी है।
बर्फबारी होने से प्रदेश में एक बार फिर से ठंड अधिक बढ़ गई है। मनाली में प्रशासन की ओर से ताजा बर्फबारी के चलते अलर्ट भी जारी कर दिया है। सैलानियों और स्थानीय लोगों को ऊंचाई वाले इलाकों में न जाने की हिदायत दी गई है। वहीं दूसरी ओर पर्यटकों की बात करें तो बर्फबारी होने से वह काफी खुश नजर आ रहे है। और बर्फ का खूब आनंद ले रहे है। हालांकि इस बार ज्यादा मात्रा में पर्यटकों ने हिमाचल की ओर रूख नहीं किया हैं। लेकिन फिर भी बाहरी राज्यों से पर्यटक घूमने के लिए हिमाचल पहंुचे है।
मौसम विभाग ने 12 और 13 दिंसबर के लिए बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया था और रविवार को भी प्रदेश में मौसम करवट ले सकता है। वहीं शिमला में तापमान 17.4°C और न्यूनतम 7.0°C, सुंदरनगर में 24.2°C, 5.7°C भुंतर 22.4°C, 5.3°C, कल्पा में 13.3°C -0.4°C धर्मशाला में 13.8°C 6.6°C केलांग में 3.9°C -5.4°C और चंबा में पारा 19.1°C और 7.1°C दर्ज किया गया है.