सेब सीजन भी प्रभावित, नदी-नालों में भी बढ़ा जलस्तर
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
आनी/कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लु के आनी क्षेत्र में गुरुवार को दोपहर बाद हुई लगातार हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।वर्षा हालांकि किसानों व बागवानों के लिये अमृत साबित हुई हैएमगर लगातार हो रही वर्ष से क्षेत्र में इन दिनों चला सेब सीजन प्रभावित हुआ है।
वर्षा से नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ गया हैएजिससे नदी किनारे रहने बाले लोगों को एतिहात के तौर पर सतर्क रहने के निर्देश दिये गए हैं।वर्षा से जगह जगह भूस्खलन होनेऔर ल्हासे गिरने से कई सड़क मार्ग अबरुद्ध हो गए हैं,जिससे परिवहन निगम के कई रूप वाधित हो गए हैं, कई जगह पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से वाहनो को क्षति पहुंची है।
ल्हासे गिरने से क्षेत्र में कई पैदल रास्ते भी अबरुद्ध हो गए हैएजिससे ग्रामीणों को अपने अपने गंतव्य तक पहुंचने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में भारी वारिश को देखते हुए आनी प्रशासन ने लोगों से एतिहात के तौर पर सचेत रहने का आवाहन किया है।कार्यकारी एसडीएम आनी दलीप शर्मा ने बताया कि भारी वारिश से नदी नालों का जलस्तर उफान पर हैएऐसे में नदी से सटे लोग एतिहात के तौर पर नदी से दूर रहें और लकड़ी आदि पकड़ने के लिए नदी के समीप न जाएं।