बागासराहन से बशलेऊ जोत बठाहड़ सड़क के लिए स्थानीय लोग जल्द विभाग को सौंपेंगे गिफ्ट डीड

0
5
आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
आनी। पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण बागासराहन से बशलेऊ जोत बठाहड़ सड़क के लिए स्थानीय जनता जल्द लोक निर्माण विभाग को गिफ्ट डीड सौंपेंगे।  पूर्व में कांग्रेस सरकार मे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के समय बागासराहन से बशलेऊ जोत बठाहड़ सड़क के संयुक्त निरीक्षण के बाद पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल मे भाजपा की निष्क्रियता के बाद इस सड़क का कार्य ठप पड़ा रहा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष यूपेन्द्र कांत मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के फिर से सता में आते ही  लोकनिर्माण मंत्री  विक्रमादित्य सिंह की कृपा से  बागासराहन से बठाहड़ सड़क के लिए पहल शूरू हो गई है। स्थानीय जनता ने ग्रामपंचायत बागासराहन के प्रधान  प्रेम ठाकुर के अथक प्रयास से इस सड़क की गिफ्ट डीड के लिए अपनी सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली हैं और जनता इस गिफ्ट डीड को जल्द लोक निर्माण विभाग को सौंपेगी।

  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष युपेन्द्र कान्त मिश्रा  ने इस प्रयास के लिए  प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  सुक्खू तथा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह  का  आभार जताया है।मिश्रा ने कहा कि  इस सड़क के बनने से निरमंड क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ होगा और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र अपने जिला मुख्यालय से कम दूरी में सीधे तौर पर जुड़ सकेगा। युपेन्द्र कान्त मिश्रा  ने इसके लिए  मुख्य संसदीय सचिव  सुंदर ठाकुर का भी आभार व्यक्त किया है।