आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । लोक भवन में राजस्थान, ओडिशा एवं बिहार के राज्य स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता और एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत की असली ताकत उसकी ‘विविधता में एकता’ है। इस अवसर पर उन्होंने अतिथियों को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में राजस्थान, ओडिशा और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की गई, वहीं इन राज्यों से जुड़े कर्मचारियों ने हिमाचल में अपने अनुभव साझा किए।
राज्यपाल ने लोक भवन को सप्ताह में दो दिन आम जनता के लिए खोलने की घोषणा भी की, जिससे लोगों में इस संस्थान के प्रति जुड़ाव और सहभागिता बढ़ेगी।
#EkBharatShreshthaBharat #HimachalPradesh #Shimla #CulturalUnity #India #Governor #LokBhavan #UnityInDiversity #StatehoodDay











