आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 218012 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 139629, मंडी से कंगना रणौत 59014 व शिमला से सुरेश कश्यप 78653 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं।
विधानसभा सीट सुजानपुर से कांग्रेस के रंजीत सिंह राणा 2174 मतों से जीत गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को 28577 वोट मिले, जबकि भाजपा के राजेंद्र राणा को 26403 मत मिले।
- बड़सर में भाजपा के इंद्र दत्त लखनपाल 2797 वोट से आगे
- धर्मशाला में भाजपा के सुधीर शर्मा 2716 वोट से आगे
- गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राकेश कालिया 5875 वोट से आगे
- कुटलैहड़ में अब कांग्रेस के विवेक शर्मा 2390 वोट से आगे
- लाहौल-स्पीति में अब कांग्रेस की अनुराधा राणा 754 मतों से आगे