आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण लाॅकडाउन के चलते आज यानि वीरवार को हिमाचल में 10 महीने बाद एचआरटीसी की लग्जरी बस सेवा शुरू हो जाएगी। एसओपी के तहत पहले सात बसों का ट्रायल होगा जोकि चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर चलेगीं।
परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ने लग्जरी बसों का संचालन शुरू करने की पुष्टि की है। सुबह के समय शिमला से 9 बजे दिल्ली के लिए लग्जरी बस रवाना होगी। धर्मशाला से चंडीगढ़ और मनाली से चंडीगढ़ के लिए भी सुबह के समय लग्जरी चलाई जाएंगी। रात को शिमला से दिल्लीए बीड़-बैजनाथ-दिल्ली, धर्मशाला-दिल्ली और मनाली-दिल्ली रूट पर यह बसें चलाई जाएगीं।
बसों को रूटों पर भेजने से पहले सैनिटाइज किया जाएगा और सभी सवारियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। बीमार सवारियों को यात्रा की अनुमति नहीं होगी।