मेजर अशोक कपूर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की मुलाकात

0
6

धर्मशाला: गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मेजर अशोक कपूर से धर्मशाला में मुलाकात और बातचीत की। बताते चलें की मेजर अशोक कपूर पहले सैनिक है जिन्होंने झारखंड राज्य में स्थित दुर्गाकोट पर्वत पर चढ़ाई की और तिरंगा फहराया।

आपको बता दें कि दुर्गाकोट की ऊंचाई 5818 मीटर है जिस पर भारतीय सेना में मेजर अशोक कपूर के नेतृत्व में टुकड़ी ने पहली बार इस चोटी पर तिरंगा झंडा फहराया और इस टुकड़ी को हाईरेंज वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। जिसके बाद आज मेजर अशोक कपूर से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुलाकात की।