मन की बात’ देश को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम — Jairam Thakur

0
12

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

 

मंडी।नेता प्रतिपक्ष Jairam Thakur ने  मंडी में माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय कार्यक्रम Mann Ki Baat का नवीनतम एपिसोड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Rajeev Bindal के साथ सुना। इस अवसर पर भाजपा विधायक Rakesh Jamwal भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रही परिस्थितियों पर देशवासियों से संयम और सतर्कता बनाए रखने की अपील की तथा आश्वस्त किया कि देश में किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत एकजुटता के साथ हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 विश्व कप में शानदार जीत और रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक विजय पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी का संवाद राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणादायक — Rajeev Bindal
प्रधानमंत्री मोदी का संवाद राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणादायक — Rajeev Bindal

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि ‘मन की बात’ एक अनूठी पहल है, जिसके माध्यम से देश का नेतृत्व सीधे करोड़ों नागरिकों से संवाद करता है। उन्होंने कहा कि नवाचार, सकारात्मक प्रयास और जनभागीदारी के उदाहरण समाज को प्रेरित करते हैं। रूफटॉप सोलर, जल संरक्षण जैसे विषयों पर भी प्रधानमंत्री ने सार्थक संदेश दिया, जो ऊर्जा, रोजगार और कृषि के लिए लाभकारी हैं।

 

डॉ. बिंदल ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर मध्य पूर्व में चल रहे घटनाक्रम के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने देश को सजग रहने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद भी विश्व में अस्थिरता बनी हुई है, ऐसे में भारत को संगठित रहकर आगे बढ़ना होगा।

 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को जोड़ने और सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जिस प्रकार आम नागरिकों, युवाओं, किसानों और नवाचार करने वालों की कहानियों को सामने लाते हैं, वह समाज को प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को जागरूक, जिम्मेदार और राष्ट्रहित में सक्रिय बनने की प्रेरणा देता है तथा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
📢
#मन_की_बात #जयराम_ठाकुर #राजीव_बिंदल #नरेंद्र_मोदी #हिमाचल_राजनीति #भाजपा #DevBhoomi #HimachalPradesh #MannKiBaat #PMModi #BJP #BreakingNews