मीना वर्मा बनी भाजपा महिला मोर्चा शिमला ग्रामीण की सह-प्रभारी

0
6

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश ने मिशन 2022 के लिए तैयारियाँ शुरू कर दी है ।भाजपा महिला मोर्चा जिला शिमला की बैठक में प्रभारी एवं सह -प्रभारी नियुक्त किये गए।जिसमें शिमला ग्रामीण की बसंतपुर पंचायत की निवासी एवं वर्तमान में वहाँ से प्रधान मीना वर्मा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया।

मीना वर्मा भाजपा महिला मोर्चा जिला शिमला की उपाध्यक्षा भी हैं।  इसके अतिरिक्त वह कई समाजसेवी संस्थाओं से भी जुड़ी है। वे भाजपा की कर्मठ एवं कार्यकुशल नेत्री हैं। इनकी लगन और कार्यकुशलता को देखते हुए पार्टी द्वारा ये इनको ये नई जिम्मेदारी दी गई है।