मिशन रिपीट की तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा के बड़े नेताओं की पीटरहॉफ में बैठक

0
3

शिमला: आगामी नगर निगम चुनाव और फिर प्रदेश के आम चुनाव प्रदेश में भाजपा कांग्रेस की लिए बड़ी परीक्षा है। और जिसको लेकर दोनों पार्टियां लगातार मंथन और बैठकें कर रही है। गुरुवार को भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक का आयोजन होटल पीटरहॉफ में किया गया, बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा की गई। इसके अलावा इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन एवं भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा विशेष रूप में उपस्थित रहे।

भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए कहा की हमे आत्मचिंतन की आवश्यकता है जिसके लिए इस महत्वपूर्ण बैठक को बुलाया है। हम सब को इस बैठक में पूरा फीडबैक संगठन को देना है, उन्होंने कहा की हम संगठन के सिपाही है और संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे है। आने वाले विधान सभा चुनावों और नगर निगम चुनावों में भाजपा मिशन रिपीट की ओर बड़ रही है।

मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की यह बैठक भाजपा की कार्ययोजना बैठक है और आगामी चुनावों के लिए हम एक ठोस रणनीति तय कर रहे है, आने वाले समय में भाजपा पंच परमेश्वर सम्मेलनो का आयोजन करेगी साथ ही भाजपा बूथ की मजबूती के लिए रणनीति तय करेगी। उन्होंने कहा की 6 अप्रैल स्थापना दिवस के साथ साथ भाजपा महासंपर्क अभियान की शुरुआत करने जा रही है जिसके अंतर्गत भाजपा के कार्यकर्ता घर घर जा कर भाजपा की सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएंगे।
14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा।
साथ ही त्रिदेव, पन्ना प्रमुख अपने अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाएंगे, त्रिदेव व ग्राम केंद्र प्रमुख के घर के भार उनकी नाम की पट्टिका लगेगी, इस पट्टिका को भाजपा का बड़ा नेता घर तक लगाने जाएगा।

उन्होंने कहा की भाजपा का मजबूत संगठन है और प्रदेश में जयराम सरकार ने अच्छा काम किया है इसी दम पर हम मिशन रिपीट की ओर अग्रसर हो चुके है।
उन्होंने कहा की आप का हिमाचल में कोई प्रभाव नहीं है हाल ही के चार राज्यों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है और हिमाचल में भी हम बड़ी जीत हासिल करेंगे।