आदर्श हिमाचल ब्यूरों
चम्बा । उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिले से संबंधित विधायक प्राथमिकताओं के संबंध में पूर्व में आयोजित बैठक की कार्यवाही पर की गई कार्रवाई रिपोर्ट (एक्शन टेकन रिपोर्ट) की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में विधायक प्राथमिकताओं के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से चम्बा शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पार्किंग सुविधाओं के निर्माण, पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा में फर्नीचर एवं स्वास्थ्य उपकरणों की स्थापना, रेडियोलॉजिस्ट के पदों को भरने, चम्बा जिला को धार्मिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने, चुवाड़ी से चम्बा के मध्य प्रस्तावित टनल परियोजना, खजियार में साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, चम्बा में इंडोर खेल स्टेडियम एवं लघु सचिवालय के निर्माण कार्यों की प्रगति तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के सुधार कार्यों आदि की उपायुक्त द्वारा समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिनेश सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।











