मोदी सरकार ने संकट में भी देश को रखा मजबूत बोले – राकेश जमवाल

0
50

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने कांग्रेस मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस का ज्ञान सीमित है और वह देश की विदेश नीति पर अनर्गल बयानबाज़ी कर रही है।

उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में तनाव का असर वैश्विक होता है, लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी विदेश नीति को मजबूत बनाते हुए ऊर्जा आपूर्ति को संतुलित रखा है। रूस, अमेरिका, सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों से संतुलित आयात इसका उदाहरण है।

 

जमवाल ने कहा कि 2022-23 में रूस से रियायती दरों पर तेल खरीदकर भारत ने बड़ी बचत की, जो विदेश नीति की सफलता को दर्शाता है। साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत करोड़ों परिवारों को गैस कनेक्शन मिलने से आम जनता को राहत मिली है।

 

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह आज भी पुरानी सोच में फंसी हुई है, जबकि भारत अब वैश्विक मंच पर मजबूत और आत्मनिर्भर बन चुका है। G20 की सफल अध्यक्षता सहित कई उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति अब पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली है।

 

अंत में उन्होंने कांग्रेस को तथ्य आधारित राजनीति करने की सलाह देते हुए कहा कि देश आज मजबूत नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।

#RakeshJamwal #BJP #Congress #HimachalPolitics #ForeignPolicy #NarendraModi #India #PoliticalNews #Shimla