मानसून: प्रदेश में पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी  

मानसून
मानसून

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना है। प्रदेश में पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 10 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

 

विभाग ने पर्यटकों व स्थानीय लोगों को संबंधित विभागों की ओर से मौसम को लेकर जारी एडवाइजरी व दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है। बरसात में नदी-नालों से दूर रहने व भूस्खलन के प्रति संवेदनशील स्थानों की ओर न जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने आज मंडी, कुल्लू, सोलन, शिमला, सिरमौर, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति व किन्नौर के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े:- सिस इंडिया भरेगा सुरक्षा गार्ड सुपरवाइज़र व ग्रेजुएट ट्रेनी ऑफिसर के 100 पद 

 

शिमला का न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 22.2, भुंतर 21.6, कल्पा 14.8, धर्मशाला 19.2, ऊना 22.0, नाहन 22.1, केलांग 14.2, पालमपुर 19.0, सोलन 20.0, मनाली 18.1, कांगड़ा 23.0, मंडी 22.7, बिलासपुर 22.0, हमीरपुर 22.0, चंबा 21.8, डलहौजी 15.1, जुब्बड़हट्टी 18.0, कुफरी 15.6, कुकुमसेरी 14.4, नारकंडा 13.8, रिकांगपिओ 19.3, सेऊबाग 21.5, धौलाकुआं 23.5, बरठीं 23.0, मशोबरा 17.1, सराहन 17.5 और देहरा गोपीपुर में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।