2 बजे से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, पहले दिन ही सदन में हंगामे के आसार 

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र
हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को दोपहर बाद 2:00 बजे से शुरू होगा। सत्र के पहले दिन ही सदन में हंगामे के आसार हैं। विपक्ष भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश पर आई आपदा को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास करेगा तो कांग्रेस केंद्र सरकार से पर्याप्त मदद न मिलने की बात कर भाजपा पर पलटवार करेगी।

यह भी पढ़े:- सेवा पखवाड़े” के तहत अस्पताल सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने किया टैक्सी यूनियनों के लिए किया स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 

 

25 सितंबर तक चलने वाले इस मानसून सत्र में सात बैठकें प्रस्तावित हैं। यह चौदहवीं विधानसभा का तीसरा सत्र होगा। इस सत्र की शुरुआत हाल ही में दिवंगत हुए पूर्व विधानसभा सदस्य खूब राम पर शोकोद्गार प्रस्ताव से होगी। उसके बाद प्रश्नकाल प्रस्तावित है, लेकिन विपक्ष स्थगन प्रस्ताव लाकर आपदा पर चर्चा मांग सकता है।