लेकिन गुरुवार दोपहर को अचानक फिर से तबीयत खराब हुई और उनका निधन हो गया। राजकुमारी ठाकुर के पति स्वर्गीय ठाकुर जगदेव चंद जनसंघ समय से भाजपा के कदावर नेता रहे थे। वह पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। वर्तमान में उनके पुत्र नरेंद्र ठाकुर हमीरपुर से भाजपा के विधायक हैं। पूर्व मंत्री जगदेव चंद ठाकुर की पुत्रवधू उर्मिल ठाकुर भी दो बार भाजपा विधायक और सीपीएस पद पर रह चुकी हैं।
भाजपा प्रवक्ता विक्रमजीत सिंह बन्याल ने निधन की जानकारी देते हुए कहा कि विधायक नरेंद्र ठाकुर की माता स्वस्थ होकर बुधवार को अस्पताल से घर पहुंची थीं लेकिन गुरुवार को उनका अकस्मात निधन हो गया।
उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा, विधायक कमलेश कुमारी, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, प्रदेश भाजपा सह प्रवक्ता नरेंद्र अत्री, कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, राजेंद्र राणा और कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार समेत अन्य ने शोक प्रकट किया है।