सांसद प्रतिभा सिंह ने दी कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा के लिये नामांकन भरने पर डॉक्टर अभिषेक मनु सिंघवी को शुभकामनाएं

0
2
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर अभिषेक मनु सिंघवी के प्रदेश से कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा के लिये नामांकन भरने पर खुशी व्यक्त करते उन्हें जीत के लिये अग्रिम शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश से राज्यसभा के लिए डॉक्टर सिंघवी की जीत पक्की है। कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत है,भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि डॉक्टर  सिंघवी के राज्यसभा के लिये चुने जाने से व उनके लंबे रजनीतिक अनुभव से प्रदेश कांग्रेस सरकार को मजबूती मिलेगी और संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में प्रदेश के हितों की आवाज प्रमुखता से उठेगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर सिंघवी एक वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ साथ राजनीति में एक बहुत ही अनुभवी नेता है और उनके मार्ग दर्शन से प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती भी मिलेगी।