सांसद प्रतिभा सिंह ने विधानसभा में प्रस्तुत बजट को बतााया संतुलित, विकासोन्मुख व पारदर्शी  

0
3
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत बजट का समर्थन करते हुए इसे संतुलित, विकासोन्मुख व पारदर्शी बताया है। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि बजट में सभी वर्गों का खयाल रखा गया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने व प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में यह बजट एक मील का पत्थर साबित होगा।