सांसद प्रतिभा सिंह ने किया कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी का विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सांसद प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते गए कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी का भी विस्तार किया है।
प्रदेश संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने इस आशय की अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि बुद्धि सिंह ठाकुर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चंपा ठाकुट को महासचिव व आनी के पंकज परमार बल्ह के दिनेश नायक को पी सी सी में सचिव नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त उत्तम शर्मा व चुनेश्वर ठाकुर को जिला कुल्लू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
Ads