सांसद प्रतिभा सिंह ने पूर्व विधायक खूब राम के निधन पर जताया दुःख

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने आनी के पूर्व विधायक खूब राम के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की हैं।
प्रतिभा सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि खूब राम के निधन से क्षेत्र ने एक समाज सेवी खो दिया जो  पिछडो व क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं।
Ads