सांसद प्रतिभा सिंह ने आनी में हुए भारी भूस्खलन से हुई भवनों की क्षति पर जताया दुख 

0
3
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह (FILE PHOTO )
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह (FILE PHOTO )

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य प्रतिभा सिंह ने मण्डी संसदीय क्षेत्र के आनी में आज सुबह हुए भारी भूस्खलन से हुई भवनों की क्षति पर दुख प्रकट किया हैं।

प्रतिभा सिंह ने कुल्लू जिला प्रशासन से प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद करने को कहा हैं। उन्होंने कुल्लू जिला प्रशासन से आपदा से प्रभावित सभी लोगों की हर संभव मदद करने को कहा हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों से इस आपदा के समय अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत रहने का आग्रह किया हैं।